फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रेस में दीक्षांत ने पहला व समीर दूसरे नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल रेस में दीक्षांत और समीर सबसे आगे
विज्ञापन

शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता की साइकिल रेस में दीक्षांत और समीर ने बाजी मारी। इस मौके पर स्लो साइकिल रेस, एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने किया। उन्होंने कहा कि खेल छात्रों के जीवन में बहुत अहम स्थान रखते हैं। खेलों में प्रतिभाग करने से छात्र संस्कारवान बनते हैं। साथ ही उनके अंदर प्रतिस्पर्धा व अनुशासन की भावना पैदा होती है। क्योंकि एक खिलाड़ी और सैनिक का जीवन अनुशासन से भरा होता है। अनुशासन में रहकर ही एक व्यक्ति सफलता हासिल कर सकता है। बच्चों को इनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अनुशासन शामिल करना चाहिए। इस दौरान आयोजित स्लो साइकिल प्रतियोगिता में दीक्षांत ने पहला, समीर ने दूसरा व उज्ज्वल कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टग ऑफ जूनियर गर्ल्स में ब्लू हाउस ने प्रथम, रेड हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में रेड हाउस ने पहला व ग्रीन हाउस ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, जूनियर बालक वर्ग में येलो हाउस ने प्रथम व रेड हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में हर्ष चौधरी ने पहला व रजत सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ में कुणाल सरोहा ने प्रथम, रौनक भट्टीवान ने दूसरा व अरमान चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अविका शर्मा ने पहला, तनु मलिक ने दूसरा व रीतिका निर्वाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर जूनियर गर्ल्स में विधि चौधरी ने पहला, ईशा ने दूसरा व आस्था सैनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य मीनू संगल ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर रविंद्रपाल सिंह मलिक, आदित्य कुमार, अरविंद चौधरी, अनिल सिंह, दीपक कुमार, कनिका संगल, सुरक्षा, कविता, निशा शर्मा, अमित पंवार, अंकित मित्तल, अजय गोयल, हरित, नीलम, प्रीति, ईशु मलिक, पूनम सरोहा, मनीष मित्तल, शेखर कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें