फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलों का महत्व समझाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में खेल दिवस के मौके पर आयोजित दिन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने हुनर का परिचय देकर लोहा मनवाया। इस मौके पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य मीनू संगल ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि नेहरू जी का बच्चों से बडा स्नेह था और वह बच्चों को देश का भावी निर्माता मानते थे। इसी लगाव के कारण बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। डायरेक्टर आदित्य कुमार ने बच्चों को खेलों के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि खेलों का छात्रों के जीवन में विशेष महत्व होता है। क्योंकि खेलों से ही शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। बच्चे नाजुक मन के होते हैं और हर छोटी से छोटी जीत उनके जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता बनाती है। उनका आज देश के आने वाले कल के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बच्चों को सही शिक्षा, पोषण व संस्कार मिले तो देशहित के लिए बहुत अहम है। इस मौके पर बच्चे चाचा नेहरू की पोशाक पहनकर आए और नेहरू जी के जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया। इस मौके पर अनिल चौधरी, दीपक मलिक, किरणपाल, नरेश पंत, विशाल तायल, अनिमेश, अरविंद, सुरक्षा, कनिका संगल, आशू, उषा आर्या, प्रिया, आरती कौशिक, इंदु, अनिता वत्स, सीमा जैन, अनिता जुनेजा, रिया नारंग, मनीष, बिट्टू, निशा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें