कंपोजिट विद्यालय काबड़ौत में शौचालय का टूटा गेट। संवाद
- फोटो : Self
शामली। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर सुविधाएं देने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन कई स्कूलों में शौचालयों की स्थिति बदहाल है। कहीं शौचालयों पर ताले लटके हैं तो कहीं गंदगी के कारण उनका इस्तेमाल करना मुश्किल है।
हालात ऐसे हैं कि शिक्षक भी गंदे शौचालयों में जाने से कतराते हैं। वहीं, शौचालयों पर ताले लगे होने के कारण बच्चों को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
बालिका और दिव्यांग शौचालय पर लटके ताले : शामली नगर के प्राथमिक विद्यालय नंबर सात बुढ़ाना रोड पर बालिका शौचालय और दिव्यांग शौचालय के गेट पर ताला लटका मिला। कारण पूछने के बाद प्रभारी प्रधानाचार्य आदित्य ने चाबी मंगाकर ताला खुलवाया।
शौचालय का टूटा पड़ा गेट, लटके ताले : कंपोजिट विद्यालय काबड़ौत में मौके पर बालिका शौचालय पर ताला लटका मिला। दूसरे गेट पर भी ताला लगा था और आधा गेट नीचे से टूटा पड़ा है।
किसी भी स्कूल में शौचालयों पर ताला लगाना गलत है। जिन स्कूलों में शौचालयों पर ताले लगे हैं, सभी को खुलवाया जाएगा। वहीं टूटे पड़े गेट और सफाई कराने के सख्त निर्देश दिए जाएंगे। - संतोष कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली
कंपोजिट विद्यालय काबड़ौत में शौचालय का टूटा गेट। संवाद- फोटो : Self