फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद को सफल बनाने के लिए चौसाना पहुंचें प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान
विज्ञापन

चौसाना।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की चौसाना में हुई बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों ने एकजुट होकर विदेशी पूंजी निवेश व ई-कॉमर्स साइटों का विरोध किया। व्यापारियों से 28 सितंबर को भारत बंद में सहयोग का भी आह्वान किया। इस दौरान बैठक में नगर महामंत्री के पद का भी सृजन किया गया।
विज्ञापन

चौसाना में सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। बैठक चौसाना नगर अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग व्यापारियों से मिले और 28 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों का राष्ट्रीय संगठन रिटेल व्यापार क्षेत्र में विदेशी पूंजी निवेश का विरोध करता है। बैठक में नगर कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। मुकेश सिंघल को नगर इकाई का महामंत्री नियुक्त किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को अपनी समस्या से अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष ने शोषण करने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश सचिव अजय बंसल, अजेश मित्तल, मुकेश सिंघल, जुबेर अली, योगेश कुमार, गणेश बिंदल, शहजाद, दिलशाद, विनोद कुमार, गुलजार, अजताफ, ऋषभ, सौरभ मित्तल, नौशाद, इंतजार, ओमप्रकाश, भूरा, विक्की, मुकेश हकीम, अनुज कुमार, देशराज बिंदल, अनुभव गर्ग तेजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें