फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता ही सेवा अभियान में अफसरों ने साफ की नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान के तहत अफसरों ने साफ की नालियां
विज्ञापन

शामली।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में अफसरों ने स्वच्छता अभियान चलाया। जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने भी फावड़ा उठाया और नालियां साफ कराईं।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान कर सफाई अभियान चलवाया। उन्होंने कलक्ट्रेट के पीछे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के गड्ढे को साफ कराने के साथ ही खुद ही फावड़ा लेकर नालियां साफ कीं। डीएम को नाली में सफाई करते देख अपर जिलाधिकारी केबी सिंह, एसडीएम राजेश कुमार जैन और तहसीलदार अभयराज पांडेय भी नाली साफ करने में लग गए। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि अपने आसपास स्वच्छता रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति की बनती है। अधिकारी भी ध्यान रखें कि उनके कार्यालय परिसर स्वच्छ रहे। खुद भी गंदगी न फैलाएं और दूसरों को भी न फैलाने दें। इसके अलावा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सिंह, अधिवक्ता प्रदीप पंवार और मुकेश कुमार गर्ग सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। उधर, नगर पंचायत बनत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने सफाई कर्मियों की टीम बुलाकर कलक्ट्रेट परिसर में झाडू लगवाई तथा पेड़ों की छंटाई भी कराई गई। कलक्ट्रेट के पीछे की तरफ टंकी परिसर में पड़े कचरे को उठवाया गया। उन्होंने बताया कि कलक्ट्रेट परिसर में दो डस्टबिन भी रखवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें