अधिवक्ताओं का बेमियादी धरना जारी
ऊन। शुक्रवार को ऊन तहसील में अधिवक्ताओं का बेमियादी धरना जारी रहा। तहसील बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों, अधिवक्ताओं ने जिला जज शामली के नाम उप जिलाधिकारी कृष्णपाल तोमर को ज्ञापन सौंपकर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चेंबर की भूमि उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। बेमियादी धरने में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सम्राट सिंह, महासचिव राकेश कुमार, रवि सिरोही, सतीश कंडेला, मोनिका गर्ग, अनुज कुमार, तसव्वर, सादाब आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
बेमियादी धरना जारी
ऊन। तहसील बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक तेजपाल गुर्जर के नेतृत्व तहसील में सोमवार को भी बेमियादी धरना जारी रहा। इस दौरान तेजपाल गुर्जर, समरपाल तोमर, नरेंद्र रणधीर खोडसमा, कल्लू, लुकमान, योगेंद्र, मानसिंह, धर्मवीर, कंवरपाल, लखविंदर सिंह मेघनाथ, ओमपाल, रामपाल, शाहिद मौजूद रहे।