फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमारा पंथ मुस्लिम है, लेकिन हमारे पूर्वज हिंदू हैं : रिजवान
विज्ञापन

शामली। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा 2019 विजय संकल्प सभा व क्षेत्रीय अध्यक्ष रिजवान खान के शामली में प्रथम आगमन पर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में हमारा पंथ मुस्लिम है, लेकिन हमारे पूर्वज हिंदू हैं। इसलिए हम परिवर्तित मुस्लिम हैं। हमारे रीति रिवाज एक हैं। बस हिंदू की बेटी लाल जोड़े में जाती है और मुस्लिम की बेटी भी लाल जोड़े में दुल्हन बनती है। इसके अलावा कार्यक्रम भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामजीलाल कश्यप, जिलाध्यक्ष पवन तरार, डॉक्टर प्रियंवदा तोमर, डाक्टर विपिन कौशिक, पूनम राणा ने विचार रखे। इसके बाद सभी अतिथियों का कार्यक्रम संयोजक निधि मंसूरी ने शुक्रिया अदा किया। इस दौरान संगीता जिंदल, इमरान मंसूरी, नदीम, फरीद, इंतजार, शोकीन, साजिद, फरमान, अहसान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें