फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया आजादी का जश्न, पौधरोपण भी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के सभी शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी जगह ध्वजारोहण किया गया और छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल, कॉलेजों में पौधरोपण कर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

गांव कुड़ाना स्थित मॉडल अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक स्कूल नंबर-1 में ध्वजारोहण प्रधानाध्यापक प्रहलाद सिंह व ग्राम प्रधान पुत्र अश्वनी मलिक ने किया। इस दौरान शिक्षक रविंद्र सिंह, प्रिंसी, रविता, राखी, अंशु, वंदना, कौशल्या, विशाल, विनित, लविश, पुष्पा, संगीता, बेबी रहे। प्राथमिक नंबर-3 में ध्वजारोहण प्रधानाध्यापिका नीलम व नंबर-2 में पूजा तोमर ने किया। उच्च प्राथमिक स्कूल में प्रभातफेरी निकाली गई। ध्वजारोहण प्रधानाध्यापिका पुष्पा शर्मा व सुधीर ने किया। आंगनबाड़ी केंद्र पर अनीता, उषा, प्रमिता, सुशीला, कमलेश, कमरुनिशा, माया व अमरेश रही। वहीं कुड़ाना स्थित ओमकली दिव्यांग वृद्ध आश्रम में उपाध्यक्ष ओमसिंह व सचिव प्रसून राय ने ध्वजारोहण किया। शामली के मेपल्स एकेडमी में प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल व प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने सुंदर सुंदर प्रस्तुतियां दी।
रोक गोल्ड एकेडमी में चेयरमैन सुनील गोयल व प्रधानाचार्य मनोज चौधरी ने ध्वजारोहण किया। वीवी इंटर कॉलेज में विधायक तेजेंद्र निर्वाल व प्रबंधक संजय संगल ने ध्वजारोहण किया। डीआईओएस अनुराधा शर्मा, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, प्रधानाचार्य एसके आर्य ने पौधरोपण किया। एनसीसी, एनएसएस व स्काउट गाइड के बच्चों ने भी पौधरोपण किया। सत्यनारायण इंटर कॉलेज में अध्यक्ष ब्रजभूषण ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधक अनुज तायल, कोषाध्यक्ष राकेश व प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने बच्चों को आजादी पर्व के बारे में बताया। संचालन सतीश आत्रेय व लक्ष्मी गोयल ने किया। सरस्वती बालक इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि घनश्याम गुप्त ने ध्वजारोहण किया। मौके पर प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद, सोमदत्त आर्य, प्रीतम सिंह प्रीतम, रामरतन लाल आदि रहे। वहीं सिल्वर बेल्स स्कूल में स्कूल चेयरमैन अजय संगल व प्रधानाचार्य एके गोयल ने पौधरोपण किया। सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल में प्रबंध समिति के अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, उप प्रबंधक निकुंज मित्तल व कोषाध्यक्ष राजीव बंसल ने ध्वजारोहण किया। मौके पर प्रधानाचार्य मधु शर्मा, डायरेक्टर अरविंद टंडन, रीता गौतम आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, आरके पीजी कॉलेज में ध्वजारोहण प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने किया। विधायक तेजेंद्र निर्वाल व प्रबंध समिति के अध्यक्ष डाक्टर सत्येंद्र वर्मा व सचिव उमेश ने कॉलेज में महापुरुषों व मां सरस्वती की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित की। इस सरस्वती विद्या मंदिर में ध्वजारोहण प्रबंधक चंचल गोयल व सुमित गुप्ता ने किया। बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रधानाचार्य संजय सैनी, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, राजेंद्र गोयल, अजय संगल, ब्रिजेश गर्ग, सुभाष ऐरन आदि रहे। दयानंद वैदिक विद्यालय शामली में पूरणचंद आर्य, रामकुमार गुप्ता, नितिन वर्मा, विनोद आर्य, राजपाल सिंह आर्य, प्रबंधक दिनेश कुमार, कमला आर्य ने ध्वजारोहण किया। सत्यनारायण शिशु मंदिर में प्रबंधक सुशील कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान राजीव संगल, रामेश्वर दत्त शर्मा, नंद कुमार कंसल, राकेश कुमार, अनुत तायल, संजय कुमार, प्रधानाचार्य राजवीर सिंह रहे।
द गोल्ड पब्लिक स्कूल कांधला में ध्वजारोहण प्रधानाचार्य कल्पना सिंह, अरविंद सिंह, राजबल सिंह व मधु सिंह ने किया। बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रॉयल पब्लिक स्कूल में स्कूल चेयरमैन विजय मलिक ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधक अमरदीप मलिक, गगनदीप मलिक, प्रधानाचार्य शिवानी कंदोला ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। जैन कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक विनोद कुमार जैन व प्रधानाचार्य रुचिता ढाका ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान मृदुला जैन, ममता गर्ग, हरविंदर कौर रही। महामना मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज जलालपुर में पूर्व आईजी विजय गर्ग, ग्राम प्रधान के पति उमेश शर्मा, प्रदीप राठी, प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कौशांबी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने ध्वजारोहण किया।

उधर, कैराना में विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. चमनलाल ने तिरंगा फहराया। सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में स्कूल डायरेक्टर यशपाल पंवार ने ध्वजारोहण किया। एसएन पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रबंधक रफाकत अली ने आजादी के इतिहास से रूबरू कराया। स्वामी विवेकानन्द पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा व प्रबंधक महीपाल शर्मा ने तिरंगा फहराया। एपीजे अब्दुल कलाम स्कूल जहानपुरा में प्रबंधक जाबिर मुखिया ने तिरंगा फहराया। एनए पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य सलीम अहमद, गोल्ड कीज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक माजिद अली व प्रधानाचार्य राशिद अली चौहान ने ध्वजारोहण किया। वहीं, ब्लूमिंग डेल इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य शराफत राव ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें