फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान के आसपास के बह रही यमुना, बाढ़ की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कई दिनों से पहाड़ों पर रुक-रुक हो रही बारिश के बाद सोमवार को हथनी कुंड बैैैराज से एक लाख 74 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना एक बार फिर उफान पर आ गई है। यमुना खतरे के निशान के समीप बह रही है। अगले 24 घंटो में यमुना का जलस्तर बढ़ने के कयास लगाए जा रहे है।
विज्ञापन

कई दिन से यमुना सामान्य स्तर पर बह रही थी। पहाड़ो पर रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद सोमवार को यमुना में एक लाख 74 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिए जाने के बाद जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया था। सोमवार को यमुना जहां 229.3 मीटर पर बह रही थी वहीं छोड़े गए पानी के कारण मंगलवार को जलस्तर डेढ़ मीटर बढ़ कर खतरे के निशान 231 मीटर के समीप पहुंच गया है। मंगलवार सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक यमुना का पानी उछाले मार रहा था। दोपहर यमुना नदी का जलस्तर 230.8 मीटर पर बह रहा था। उधर, हथनीकुंड बैराज से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को भी यमुना में सुबह आठ बजे एक लाख 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिए जाने के बाद अगले 24 घंटो में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला जाएगा। यमुना मेेें जलस्तर बढ़ने के बाद सिंचाई विभाग के अफसरों ने सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद जिलों और दिल्ली राजधानी को अलर्ट कर दिया है। पिछले 24 घंटो में हथनी कुंड से छोड़े गए जलस्तर से बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है।
विज्ञापन

उधर, ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता एके धीमान ने बताया कि शामली जिले की बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें