फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिखा कौशिक को मिला नेपाल भारत साहित्य रत्न सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिखा कौशिक को मिला नेपाल भारत साहित्य रत्न सम्मान
विज्ञापन

शामली/कांधला। क्रांतिधरा साहित्य अकादमी मेरठ द्वारा नेपाल की वाणिज्यिक नगरी बीरगंज में तीन दिवसीय नेपाल भारत साहित्यिक महोत्सव का आयोजन किया गया। कस्बा कांधला निवासी साहित्यकार डाक्टर शिखा कौशिक को नेपाल-भारत साहित्य रत्न सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम नेपाल में 11, 12, 13 अगस्त को हुआ। महोत्सव में भारत से 80 चयनित साहित्यकार, पत्रकार, पर्यावरणविद के साथ ही नेपाल के साहित्यकार शामिल हुए। महोत्सव में पुस्तक प्रदर्शनी, पुस्तक लोकार्पण, पुस्तक समीक्षा, रंग-मंच, कवि सम्मेलन, मुशायरा, पर्यावरण चर्चा, पौधरोपण, साहित्यिक परिचर्चा, सामाजिक विचार गोष्ठी और दोनों देशों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही प्रकाशकों, शिक्षण संस्थानों व प्रतिष्ठानों के स्टाल भी लगाए गए। इस दौरान भारत व नेपाल के दो वरिष्ठ साहित्यकारों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिए गए। वहीं, कांधला निवासी साहित्यकार डाक्टर शिखा कौशिक नूतन को नेपाल-भारत साहित्य रत्न सम्मान दिया गया। डाक्टर शिखा कौशिक ने नेपाल प्यारे बंधु राष्ट्र, भारत को तुझ पे नाज है कविता का वाचन किया। डाक्टर शिखा कौशिक को यह सम्मान मिलने पर कांधला में परिजनों के साथ ही कस्बा वासियों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें