फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों के सफाई कार्यो की खुली पोल, नाले में बदल गई सड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में बदल गई सड़कें
विज्ञापन

चौसाना। दोपहर में घनघोर काले बादलों के साथ हुई जबरदस्त बारिश से ग्राम पंचायतों के सफाई कार्यों की पोल खोल दी। सड़कों पर जमा पानी की निकासी न होने के कारण पानी लोगों की दुकानों और घरों में घुस गया। दुकानदारों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर के समय तीन घंटे लगातार हुई मानसून की बारिश ने पंचायतों में हुए सफाई कार्यों की पोल खोकर रख दी। शनिवार को करीब एक बजे आसमान में काले बादल छा गए। लोगों को उम्मीद थी कि आज शायद बरसात का आनंद मिलेगा। करीब तीन बजे घने काले बादल से बारिश की शुरूआत हुई तो लगातार तीन घंटे पड़े पानी से चारों ओर पानी पानी हो गया। लोग अपने घरों से पानी निकालते दिखे। ग्रामीणों का आरोप है कि नालों में पानी की निकासी नहीं होने से सड़कों पर जमा गंदा पानी घरों व दुकानों में जा घुसा। इसकी वजह से ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। चौसाना व गढ़ी हसनपुर,खोड़समा में सड़कों किनारे व नालों में बड़ी बड़ी घास उगी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें