फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने दुनिया में बढाया देश का सम्मान- सुरेश राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। भाजपा की तरफ से किसान कल्याण सम्मेलन के आयोजन में गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर में देश का मान बढ़ाया है, तो सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को विकास की नई दिशा दी है। किसानों को फसलों के वाजिब दाम दिलाने के लिए सरकार तत्पर है। खरीफ की फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी करके केंद्र सरकार ने इसे साबित भी किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर थानाभवन नगर पंचायत में किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन हुआ। उसमें गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार फैसले कर रही है। प्रदेश में रिकार्ड तोड़ गन्ना उत्पादन होने के बावजूद खेत में खड़े समस्त गन्ने की आपूर्ति शुगर मिलों को कराई गई, जिस कारण इस साल एक अरब 11 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की गई है। सरकार ने गन्ना ढुलाई आठ रुपये 75 पैसे प्रति क्विंटल प्रति किमी से अब मात्र 42 पैसा कर किसानों को नई सौगात दी है। इस मौके पर भाजपा की जिला प्रभारी लज्जा रानी गर्ग ने कहा कि देश के चीनी उत्पादन में 38 फीसद चीनी का उत्पादन उत्तर प्रदेश से हुआ जो खुशी की बात है। उन्होंने किसानों के फसली ऋण माफी सहित अन्य योजनाएं गिनाईं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, नगर अध्यक्ष रविंद्र गोयल, प्रदीप पुंडीर, सतेंद्र तोमर, वेद प्रकाश, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र मादलपुर, राजीव तोमर, आनंद पुंडीर, चक्रेश राणा, विनोद बजाज, महेश गोयल, पवन गौतम, ईशू अरोरा, आशीष पंवार, सभासद नीरज गोयल, मनवीर ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें