शामली। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की अंतिम समाधान भविष्य आसान योजना में केवल निजी नलकूप उपभोक्ताओं के लिए अंतिम अवसर है। बकाया का संपूूर्ण भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को अगले साल का छमाही बिल भुगतान करने पर कोई ब्याज नहीं देना होगा। छूट केवल एक साल के ब्याज पर मिलेगी। निजी नलकूप उपभोक्ताओं को प्रतिमाह अपने बिल को समय से भुगतान करेगा। उनको मासिक बिल जमा करने पर पांच प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन द्वारा गत 25 अप्रैल से लेकर 30 जून तक एलएमवी पांच नलकूप के ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं के लिए पुराने बकाया को निपटाने की दृष्टि से अंतिम समाधान भविष्य योजना लागू की गई है। जिसमें बिजली के बकाए पर सरचार्ज की छूट केवल निजी नलकूप उपभोक्ताओं के लिए अंतिम अवसर है। केवल छूट एक साल के ब्याज पर एक अप्रैल 2017 से लेकर 31 मार्च 2018 तक होगी। योजना में छूट के लिए पंजीकरण कराने के लिए गत 25 अप्रैल से लेकर 30 जून तक किए जाएंगे। अभी तक 300 नलकूप किसानों के पंजीकरण हुए हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों के पंजीकरण कराने का अनुरोध किया है।