शामली। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव हाथी करौदा निवासी युवती और शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते बागपत में जहर खा लिया। जिसमें युवती की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।
शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी भरत तथा गांव हाथी करौदा निवासी रीतू मुजफ्फरनगर रोड स्थित हायर एजूकेशन कॉलेज में साथ पढ़ते थे। इसी दौरान उनकी दोस्ती हुई, जो प्रेम प्रसंग में बदल गई। भरत के परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे जब वह खाना खा रहा था, तो उसके पास एक कॉल आई, जिसके बाद भरत घर से चला गया था। पूरी रात परिजन उसको तलाशते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह पुलिस से सूचना मिली कि भरत ने बागपत में जहर खा लिया है। इसके बाद परिवार के लोग बागपत रवाना हो गए।