फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत दस प्रधानाचार्यों को खुशी के साथ दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आरके इंटर कॉलेज में जनपद से सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्यों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सभी को प्रतीक चिन्ह देकर उनके निरोगी जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य भीम सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रहलाद सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। केकेजीएस भैंसवाल इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने सभी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों के सराहनीय कार्यों का बखान किया। सभी को फूल माला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए उनके निरोगी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त होने वाले प्रधानाचार्यों में देव मोहन शर्मा थानाभवन, राजेंद्र सिंह थानाभवन, प्रमोद त्यागी कैराना, शोभा गुप्ता कैराना, पीतम सिंह इस्सोपुरटील, नीता गोयल थानाभवन, उषा सहरावत भैंसवाल, पुरुषोत्तम कांधला, राम प्रसाद कैराना एवं सनत कुमार शामली रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मवीर राणा और संचालन प्रधानाचार्य हीरा सिंह ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य अमित मलिक, डाक्टर विनोद शर्मा, विमलेश, कंवर पाल सिंह, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें