फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवर बहादुर सिंह बने शामली के एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश शासन ने शामली जिले के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर कुंवर बहादुर सिंह की तैनाती कर दी है। उन्हें सोनभद्र जिले में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) पद से स्थानांतरित किया गया है। मूलरूप से आजमगढ़ जनपद के रहने वाले कुंवर बहादुर सिंह 2007 बैच के पीसीएस हैं। सोनभद्र जिले में बतौर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर उनकी पहली तैनाती रही। जबकि उससे पूर्व में वह मुरादाबाद, हापुड़, बुलंदशहर सहित कई जनपदों में उपजिलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। शनिवार को ही शासन ने कुंवर बहादुर सिंह को सोनभद्र से स्थानांतरित कर शामली जिले का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही वह शामली आकर नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें