विद्युत निगम के अधिकारियों ने सोमवार को कई मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 434 उपभोक्ताओं से मौके पर ही बकाया बिल के 10 लाख 19 हजार वसूल किए और बिल जमा न करने पर 116 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए।
अधिशासी अभियंता सुधीर भारती के नेतृत्व में टीम ने आर्यपुरी देहात बस्ती, मोहल्ला आलखुर्द, मोहल्ला बेगमपुरा, निर्मल चौराहा व किलागेट पुलिस चौकी के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 434 उपभोक्ताओं से बिल बकाया के 10 लाख 19 हजार रुपये राजस्व की वसूली की। साथ ही बिजली का बिल जमा नहीं कराने पर 116 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे। जेई रविशंकर ने बताया कि मंगलवार को नवाब दरवाजा पीरजादगान पर कैंप लगाया जायेगा। इस दौरान उपखंड अधिकारी अरशद अली, जेई रवि शंकर, जेई राम आसरे, प्रभारी राकेश कुमार, इंतजार अली, पवन, अखलाख आदि मौजूद रहे।