फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सभासद के निधन पर जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन । नगर पंचायत थानाभवन के पूर्व सभासद सुभाष गोयल का निधन रविवार सुबह हो गया था। सोमवार को कस्बा की अग्रवाल धर्मशाला में शोक सभा हुई। उसमें लोगों ने पूर्व सभासद के जीवन काल की चर्चा करते हुए कहा कि सुभाष गोयल ने हमेशा ही अपना जीवन सादगी से व्यतीत किया। वह खुद भी सादगी से रहते थे और दूसरों को भी मोह माया से दूर रहने का संदेश देते रहे। जीवन के अंतिम पड़ाव पर भी सुभाष गोयल ने समाजहित में कार्य करने का परिचय दिया और अपने हिस्से की कीमती जमीन को गौशाला को दान कर दिया। ऐसे व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान संदीप जिंदल, शिवम, पीयूष, राकेश मित्तल, महेश गोयल, कुलदीप गर्ग, मोहित तायल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें