फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को जलाकर मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को जलाकर मारने की कोशिश
विज्ञापन

चौसाना।
क्षेत्र के एक गांव में युवती को जलाकर मारने का प्रयास किया गया, लेकिन परिजनों ने उसको बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में दंपति तथा उसके दो पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव गढ़ीहसनपुर निवासी एक युवती फरीन पुत्री शरीफ अपने पड़ोस में गई हुई थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष के दिल्ला, बानो पत्नी दिल्ला, मुन्ना व बिल्लू पुत्रगण दिल्ला ने उसको पुरानी रंजिश के चलते पकड़ लिया और उस के ऊपर तेल छिड़कर आग लगा दी। युवती की चीख-पुकार सुनकर मौके पर परिजन भी आ गए और आग बुझा दी। युवती को जलाने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर चौसाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायला को अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पीड़िता के भाई इदरीश ने चारों आरोपियों के खिलाफ चौकी में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी नेमचंद का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें