फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुरगान में ओवरलोड ट्राले ने क्षतिग्रस्त की कई दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
खुरगान में ओवरलोड ट्राले ने क्षतिग्रस्त की कई दुकानें
विज्ञापन

कैराना (शामली)। अकरबपुर सुन्हेटी की ओर से आ रहे गन्ने से भरे ओवरलोड़ ट्रैक्टर-ट्राले ने खुरगान में कई घरों की दुकानों में साइड मार दी। इसमें कई दीवारों में दरारें आ गई। इस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राले के चालक को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम एक गन्ने से ओवरलोड भरा ट्राला अकबरपुर सुन्हेटी के पास स्थित एक गन्ना तौल केंद्र से खुरगान की ओर आ रहा था। जब ट्राला खुरगान गांव के बीच में पहुंचा तो अचानक ट्रैक्टर असंतुलित हो गया, जिससे ट्राले की साइड वहां कई मकानों में लग गई। इस दौरान हारुन के मकान की दीवार, अर्पित की दुकान व मकान की दीवार और दूसरे हारुन की दुकान के बाहर लगा टीन शेड तोड़ दिया। इस दौरान मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना डायल-100 पुलिस को दी गई थी। डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रेक्टर-ट्राले को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। देर रात तक मामले में कार्रवाई की जा रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि आठ दिन पूर्व भी इसी ट्रैक्टर-ट्राले के कारण गांव में दो मकानों की दीवार गिर गई। जिसमें मकान में रह रहे परिवार बाल-बाल बच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें