फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास के छात्रों ने धूमधाम के साथ मनाया संविधान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति जन जाति छात्रावास के छात्रों ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का संविधान दिवस धूमधाम के साथ मनाया। छात्रों ने विचार गोष्ठी कर बाबा साहब के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को मोहल्ला पंसारियान स्थित अनुसूचित जाति जन जाति छात्रावास में छात्रों द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 125वे जयंती वर्ष के रूप में संविधान दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा छात्रावास में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्रावास के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने भारत के महान संविधान को दो वर्ष 11 माह 18 दिनों में 26 नवंबर 1949 को पूरा कर देश को समर्पित किया था और गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 को संविधान अमल में लाया गया। बाबा साहब ने ऊंच नीच तथा जातिवाद को खत्म कर देश में सभी को समान रूप से रहने का अधिकार दिलाया है। गोष्ठी के बाद छात्रों ने शहर के अजंता चौक पर पहुंचकर बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर सतेंद्र ठेकेदार, सुनील कुमार, संदीप सिंह, नीरज, अनूप, शुभम कुमार, बाबूराम, मोहन, सचिन, अनिकित, सुंदर मास्टर, मनोज, प्रमोद, गुरूप्रीत, श्रवण, हर्ष, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें