उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले के शिक्षक शिक्षिकाओं का सातवें दिन भी बेमियादी धरना जारी रहा। बीएसए कार्यालय में जारी धरने में कोई भी अधिकारी-कर्मचारी वार्ता करने के लिए नहीं पहुंचा। शिक्षकों ने कहा कि जिले के शिक्षक शिक्षिकाओं के छठे वेतन आयोग की समिति की संस्तुति के आधार निर्धारण होने के तीन साल बाद शासनादेश का विभाग द्वारा उल्लंघन किया गया है। जिससे शिक्षक शिक्षिकाओं को लाभ नहीं दिया गया है। अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेशपाल ने और संचालन ब्लाक मंत्री सुनील कुमार ने की। मौके पर शिक्षक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष रविद्र कुमार, कोषाध्यक्ष विजय कुमार मौजूद रहे।
युवाओं को योग से जुड़ने का आह्वान
शामली। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट युवा भारत की जिला स्तरीय बैठक मोती मार्केट में आयोजित की गई। युवा भारत के राज्य प्रभारी डॉ. एसपी सिंह ने युवाओं के चरित्र निर्माण के लिए योग से जुड़ने का आह्वान किया। मौके पर पंतजलि योग समिति के जिला प्रभारी सतीश तायल, महिला जिला प्रभारी डॉ. कुमुद शर्मा, योग प्रचारक नरेंद्र सिंह, मुकेश वर्मा, संगीता जिंदल, सीमा, मूर्ति देवी, तहसील प्रभारी युवा भारत शामली नरेंद्र सिंह, जिला प्रभारी युवा भारत मनोज गोस्वामी मौजूद रहे।
सैनी समाज समिति की मासिक बैठक
शामली। सैनी समाज समिति की मासिक बैठक सामाजिक बुराई दूर करने व समाज की एकता पर जोर दिया गया। सोमवार को दीपक सैनी के आवास पर सैनी समाज समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें निकाय चुनाव के संबंध में विचार विमर्श किया गया। संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में बाबूराम सैनी, श्रीचंद सैनी, घनश्याम सैनी, आभेराम सैनी, सुरेंद्र सैनी, दीपक सैनी, प्रवीण, रामकुमार सैनी, रामनिवास सैनी, सुभाष चंद सैनी, अशोक, पवन, अमर सिंह सैनी, पप्पू सैनी, राजेश, सुरेश चंद सैनी मौजूद रहे।