फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से मुक्ति के लिए रोडवेज ने स्थानांतरित किया गंगोह बसअड्ड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शहर में जाम से मुक्ति के लिए शामली से गंगोह को जाने वाली रोडवेज बसों का शहर के कुड़ाना मोड़ पर दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर अस्थायी बस अड्डा बनाया गया है। यहां से शामली से गंगोह जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

शामली से गंगोह के लिए रोडवेज बसों का संचालन दिल्ली रोड स्थित रोडवेज बस अड्डे से हो रहा था। मेरठ-करनाल एवं शहर में जाम लगने से रोडवेज की बसें में फंस जाती थी, जिससे एक घंटे से लेकर दो घंटे तक लग जाता था। गंगोह- सहारनपुर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें मुजफ्फरनगर-सहारनपुर तिराहे से पूर्व रोककर सवारियों का उतार दिया जाता था। एसटी तिराहे से रोडवेज बसें सहारनपुर की ओर रवाना हो जाती थी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के शामली डिपो के स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि शामली से गंगोह जाने वाली सभी 15 रोडवेज बसों का संचालन के लिए कुड़ाना मोड़ पर दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर अस्थायी बस अड्डा बनाया गया है। यहां से गंगोह के लिए रोडवेज बसें चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें