फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्मा में अत्याचार के खिलाफ निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

म्यांमार में मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ गांव गंगेरू के सैकड़ों लोगों ने पैदल मार्च निकाला। इसके के बाद राष्ट्रपति के नाम चौकी इंचार्ज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देकर इन लोगों की मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर गांव गंगेरू में म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने पूरे गांव में पैदल मार्च निकालते हुए गंगेरू बस स्टैंड पर एक सभा का आयोजन किया। सभा को संबोधित करते हुए मौलाना राशिद ने कहा कि म्यांमार के निहत्थे मुसलमान भाइयों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। सभा के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने गंगेरू चौकी इंचार्ज के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर इन लोगों की मदद किए जाने की गुहार लगाई है। इस दौरान वहां पर मौलाना मेहराज, आबिद, वसी हैदर, डॉक्टर फारूख, सुलेमान, रहबर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें