आरक्षण की मांग
बाबरी। क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा में रविवार को राजपूत उत्थान सभा द्वारा एक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव प्रताप चौहान द्वारा की गई। सभा का संचालन थानाभवन विधानसभा अध्यक्ष लाखन सिंह द्वारा किया गया। सभा में राजपूत आरक्षण की मांग करते हुए राष्ट्रीय महासचिव द्वारा अनिवेश पुंडीर को शामली जिला अध्यक्ष एवं रज्जू राणा को जिला महासचिव मनोनीत करते हुए अन्य कार्यकारिणी का विस्तार किया। सभा में संबोधन करते हुए मेरठ मंड़ल प्रभारी रजनीश राणा जी ने राजपूत समाज को आरक्षण देने की मांग की है।
बस खड़ी करने को लेकर विवाद
बाबरी। क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर निवासी दीपक रोडवेज बस पर चालक है। रोजाना वह बस को गोगवान जलालपुर से लेकर हरिद्वार जाता है। शाम को चालक दीपक वापस गाड़ी को अपने ही गांव में बस को कृष्ण के घेर के सामने खड़ी कर देता है। शनिवार की रात्रि आठ बजे चालक दीपक ने बस को कृष्णा के घेर के सामने खड़ी की तो कुछ लोगों ने वहां बस को खड़ा करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि चार लोगों ने दीपक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर बाबरी थानाध्यक्ष संदीप बालियान मौके पर पहुंचे व घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।