फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ ड़र बदलने के विरोध में ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फीडर बदलने के विरोध में ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन

शामली। आदर्शमंडी थानाक्षेत्र के गांव बधेव के ग्रामीणों ने फीडर बदलने के विरोध में हंगामा किया और गढ़ीपुख्ता रोड जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। इसके बाद, विद्युत निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गांव बधेव में विद्युत सप्लाई खेड़ीकरमू फीडर से दी जा रही है, लेकिन अब विद्युत निगम के लोग इस गांव की विद्युत सप्लाई मालैंडी बिजलीघर से करने का प्रयास कर रहे है। इसकी सूचना पर बधेव के ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। सोमवार को ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और गढ़ीपुख्ता रोड जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी विद्युत सप्लाई ठीक है, इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा मालैंडी बिजलीघर की विद्युत सप्लाई ठीक नहीं है। सूचना पर आदर्शमंडी पुलिस, विद्युत विभाग के एक्सईएन सतीश कुमार, जेई नितिन कुमार भी मौके पर पहुंच गए। बाद में दोनों अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए और जाम खोल दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान पुत्र गुलाब सिंह, कुलतार, गुड्डु, तनवीर, अशोक विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें