करनाल रोड स्थित अपनाघर आश्रम में शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए शिक्षक सम्मान समारोह किया गया। अपनाघर आश्रम में रहने वाले प्रभुजी द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान वीवी (पीजी) कॉलेज की प्राचार्या वेदकुमारी, हिन्दू महिला महाविद्यालय की प्राचार्या मंजू गर्ग, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी, राखी राणा, रॉक गोल्ड स्कूल से मुकेश चौधरी, विद्या मंदिर क्लासेस से सीमा निर्वाल, सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्या मधु शर्मा, संध्या चौधरी, रीना गौतम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपनाघर आश्रम के संरक्षक राजेश्वर बंसल, सचिव अशोक गर्ग, पूरण चंद आर्य, सुरेश चंद अग्रवाल, वीना अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, बुढ़ाना रोड स्थित दुर्गा प्रसाद पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब शामली सम्राट की ओर से शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम हुआ। क्लब के रीजन चेयरपर्सन विनीत गोयल और क्लब अध्यक्ष विपिन गोयल ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान श्यामलाल, कमल गोयल, संजीव कुमार, ललित जैन, मनोज गोस्वामी, संदीप सिंह, लक्ष्मीनारायण गोयल, धनप्रकाश कौशिक, मोहम्मद खालिद आदि मौजूद रहे।
दिव्यांगों को सिखाया आर्ट एंड क्राफ्ट
शामली। पतंजलि महिला योग समिति की तरफ से उड़ान दिव्यांग पब्लिक स्कूल आर्य समाज में शिक्षक दिवस पर शिविर लगाया गया। शिविर में बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट सिखाया गया, जिसमें क्यूलिंग वर्क, पेपर फोल्डिंग और न्यूज पेपर बॉस्केट बनानी सिखाई। शिविर का आयोजन योग शिक्षिका रितु गर्ग ने किया। इस दौरान मणि, शशि, सुनीता, सिमरन आदि ने सहयोग किया।