हादसों में महिला सहित छह घायल
झिंझाना। दो हादसों में बाइक सवार एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
सोमवार की सुबह कैराना के गांव रामड़ा निवासी रफीक, जावेद व महिला आमना बाइक पर करनाल जा रहे थे। जब वह वह काठा नदी के पास पहुंचे, तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें तीनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया। दूसरी घटना ऊन रोड पर गांव ढिंढाली के पास की है। बाइक सवार युवक टिंकू व प्रताप निवासी मोहल्ला पट्टी व जयसिंह ऊन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।