फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी सरवर 35 पुत्र रफीक पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिजनों के अनुसार सरवर को टाइफाइड और मलेरिया की पुष्टि हुई थी। उसको शामली के चिकित्सालय में भर्ती कराया था, लेकिन वहां भी उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उसको हरियाणा के खानपुर स्थित पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर भी हालत में सुधार नहीं हुआ। रविवार रात हालत ज्यादा खराब होने पर उसे पीजीआई से रोहतक के लिए रेफर किया गया। सरवर के चचेरे भाई इस्तखार आलम के अनुसार बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार सुबह हरियाणा से सरवर का शव गांव में पहुंचा और बाद में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें