फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधकर की लंबी आयु की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
भाइयों के दीर्घायु होने की कामना
विज्ञापन

जलालाबाद। कस्बे के शिक्षण संस्थाओं में भारतीय संस्कृति का प्रतीक रक्षाबंधन बड़े ही धूमधाम से मनाया। बच्चों ने कविता पाठ किया। छात्राओं ने छात्रों को कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। छात्रों ने सभी को उपहार भेंट कर उनको रक्षा का वचन दिया। स्कूलों में राखी बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों का पुरस्कृत किया। जलालाबाद के ग्रीन वेली जूनियर हाईस्कूल में प्रार्थना स्थल पर छात्राओं ने अपने हुनर को दिखाते हुए बहुत ही सुंदर राखियां बनाई। प्रधानाचार्य चंद्रसेन ने स्कूल की आदित्य, आरती, विशाखा, यासमीन, अजर, मुस्कान, रीया, आदि को पुरस्कृत किया। इस दौरान कार्यक्रम में फरीन खान, पायल, टीना सैनी, रुची, गीतिका, वन्दना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिव भजन संध्या
जलालाबाद। कस्बे के गांधी चौक मैदान कथा स्थल पर श्रावण मास के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद महाराज के सानिध्य में शिव भजन संध्या का शनिवार को शाम के समय आयोजन किया। भजन गायक सुंदर झांकियों के साथ शिव महिमा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें