फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर एक दिन के लिए महिलाओं को मिलेगी निशुल्क यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर बहनों को सरकार का तोहफा
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा दिया है। एक दिन के लिए महिलाओं से बसों में किराया नहीं लिया जाएगा। यूपी रोडवेज बसों में वह निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उधर, निगम की रक्षाबंधन प्रोत्साहन योजना शनिवार से लागू हो जाएगी। योजना पांच अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त तक चलेगी।
यूपी रोडवेज के सहारनपुर परिक्षेत्र के एआरएम यजुवेंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसो में रक्षाबंधन पर एक दिन के लिए बहनों को नि:शुल्क यात्रा का ऑफर दिया है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाएं छह अगस्त की रात्रि 12 बजे से लेकर सात अगस्त की मध्यरात्रि तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश को निगम के सभी डिपो में जारी कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, उत्तरप्रदेश रोडवेज की रक्षाबंधन प्रोत्साहन योजना पांच अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक छह दिन के लिए लागू की जाएगी। योजना के तहत छह दिन नियमित ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों वेतन से अतिरिक्त 200 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। 1800 किमी यात्रा करने वाले चालक-परिचालकों को 1200 रुपये, 1800 किमी से अधिक यात्रा करने वाले चालक-परिचालकों को 50 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शामली रोडवेज स्टेशन के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि अभी तक उन्हें कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। रक्षाबंधन प्रोत्साहन योजना में निगम की रोडवेज बसों की ट्रिप बढ़ जाएगी। निगम के डिपो के चालक-परिचालक एवं कर्मचारियों का अवकाश बंद कर दिए गए हैं। सभी बसों को दुरुस्त कराया जा रहा है, ताकि सभी को सड़कों पर उतारा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें