रक्षाबंधन के लिए सज गया बाजार
शामली।
सात अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है और बाजारों में अलग-अलग तरह की राखियां आई हैं। खास बात यह है कि इस बार बाजार में चाइनीज राखियां नहीं दिखाई दे रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक चाइना की राखियां नहीं खरीद रहे हैं।
स्टोन, चंदन, रुद्राक्ष, डोरीमोन, छोटा भीम, मोबाइल, कैमरा, लाइट वाली, बाल गणेश, बाहुबली वाली राखियों की बच्चों में जबरदस्त मांग है। युवकों के लिए ब्रेसलेट, मोतियों से अंग्रेजी में ब्रो और वीरा लिखी राखियां खूब पसंद की जा रही हैं। बाजार में 10 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। शहर के बड़ा बाजार, सुभाष चौंक, नेहरू मार्केट, कबाड़ी बाजार राखियों से सजे हुए हैं। शिव चौक पर राखी विक्रेता राजेश ने बताया कि इस बार बहनों को गिफ्ट देेने के लिए बाजार में नए नए डिजाइनों की टोकरियां आई हैं। जिसमें भाई अपनी बहन को उसमें कोई भी गिफ्ट या अन्य सामान रखकर दे सकता है। जिससे बहनें अधिक खुश होंगी। जिनकी कीमत 60 रुपये से लेकर 250 रुपये तक है। सुंदर-सुंदर भाभी वाली राखियां भी आई हैं।
बाजार में कुछ नई राखियों की कीमत
छोटा भीम 60
डोरीमोन 70
बाल गणेश 50
चंदन राखी 70
स्टोन राखी 150
हनुमान राखी 75
रुद्राक्ष राखी 35
ओम राखी 50
बाहुबली राखी 150
मोटू पतलू 60
मोबाइल राखी 50
कैमरे वाली राखी 60
अंग्रेजी में वीरा लिखी 250