फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता कराकर दंपति का विवाद समाप्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद।
विज्ञापन

दंपति के बीच विवाद को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की आशा ज्योति हेल्प लाइन की टीम ने समाप्त करा दिया। इसके बाद दंपति को हंसी खुशी साथ रहने की सलाह देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला मोती बाजार निवासी इशहाक की बेटी सलमा का निकाह गांव कैडी निवासी फैय्याज के बेटे मेहरबान के साथ चार साल पूर्व हुआ था। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। महिला सेल में शिकायत करने पर दोनों में समझौता करा दिया गया था, लेकिन कुछ दिन पूर्व ही उनमें फिर विवाद हो गया। इसके चलते महिला अपने मायके में जाकर रहने लगी। इसी बीच सलमा ने इसकी शिकायत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा महिला आशा ज्योति हेल्प लाइन सेवा से की। मंगलवार को आशा ज्योति हेल्प लाइन की फील्ड फैमिलिस्ट अधिकारी प्रियंका शर्मा और रिहाना सुल्तान ने गांव कैडी पहुंचकर मेहरबान से बात की। मेहरबान ने पत्नी पर ही आरोप लगा दिया। बाद में टीम ने सलमा के घर पहुंचकर दंपति को आमने सामने बैठाकर वार्ता कराई। वार्ता के दौरान आरोप प्रत्यारोप को छोड़कर वह एक दूसरे के साथ रहने पर राजी हो गए। इसके बाद सलमा को मेहरबान के साथ उसकी ससुराल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें