फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवित महिला को अभिलेख में मृत दर्शाने वाला लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

संपत्ति के लिए युवक ने लेखपाल से साठगांठ कर अपनी मां को ही अभिलेखों में मृत घोषित करा दिया। पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी से शिकायत की, तो इसकी पोल खुली। इसके चलते मामले की जांच उपजिलाधिकारी कैराना को दी गई। उन्होंने बताया कि आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है तथा आरोपी बेटे और लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश भी दिया गया है।
चार जुलाई को कांधला क्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी निवासी ऊषा देवी ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसके बेटे पंकज गिर ने हल्का लेखपाल बालेश्वर दास से साठगांठ करके वर्ष 2012 में उसको अभिलेखों में मृत घोषित करा दिया। इसी का लाभ उठाकर लेखपाल ने साजिश करके उसकी कृषि जमीन अभिलेखों में उसके बेटे पंकज गिर के नाम दर्ज करा दी। अब उसका बेटा जमीन बेचने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने तहसीलदार शामली को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश जारी किए थे। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि लेखपाल बालेश्वर दास ने धोखाधड़ी से जीवित महिला को मृत दर्शा दिया तथा जमीन उसके बेटे पंकज के नाम पर चढ़ा दी। इस पर डीएम ने तत्कालीन हलका लेखपाल बालेश्वर दास तथा आरोपी पंकज गिर के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। लेखपाल बालेश्वर दास वर्तमान में कैराना तहसील क्षेत्र के आल्दी में तैनात है। इसके चलते एसडीएम कैराना को आरोपी लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया गया। एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी ने बताया कि डीएम के आदेश पर लेखपाल बालेश्वर दास को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें