114 नए कोरोना संक्रमित मिले, 197 हुए ठीक
शामली। जिले में 114 लोग कोरोना के नए केस मिले हैं। कोरोना के 197 मरीज ठीक हुए हैं। अब जिले में सक्रिय केस की संख्या 1229 हो गई है।
शनिवार को शामली शहर में करीब 27 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा खानपुर में दो, बनत में तीन, खेड़ा मस्तान में दो, महरमपुर में एक, गागौर में दो, तितरवाड़ा में तीन, ताना में एक, कांधला में चार, रंगाना में एक, तितारसी में दो लोग संक्रमित मिले। गोगवान जलालपुर में एक, ख्यावड़ी में एक, दखोड़ी में दो, हिरनवाड़ा में नौ, हरड़ में एक, मंटी हसनपुर में एक, अंबेहटा याकूबपुर में एक, कुतबुगढ़ में एक, गढ़ीपुख्ता में एक, कमालपुर में एक, भमेड़ी शाहपुर में एक, भभीसा में दो, किवाना में एक, जसाला में एक, एलम में एक, इस्सोपुर टील में एक, आटटा में एक, मखमूलपुर में एक, लांक में दो, सिलावर में एक, बरलाजट में एक, अगड़ीपुर में एक, काबड़ौत में एक, लिलौन में एक, बंतीखेड़ा में एक, बलवा मेें तीन, कसेरवा कलां में सात, थानाभवन में दो, पुरमाफी में दो, मालेंडी में छह, दुल्लाखेड़ी में एक, सिंभालका में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। कैराना में स्वास्थ्य टीम द्वारा सीएचसी, ऐरटी, तीतरवाड़ा और नगर पालिका में 207 लोगों की एंटीजन किट द्वारा कोरोना जांच की गई, जिसमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें मेडिकल किट देकर होम आइसोलेट कर दिया। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि 170 लोगों की आरटी पीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
चार वर्षीय बच्चे ने जीती कोरोना की जंग
शामली। गांव कुड़ाना निवासी चार वर्षीय बच्चे ने कोरोना की जंग जीती है। जिले में इस साल यह पहला केस है, जिसे कोरोना संक्रमित होने के बाद सांस में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
सीएमओ संजय अग्रवाल ने बताया कि चार साल के बच्चे की कई दिन पहले कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसे बुखार होने पर घर पर आइसोलेट किया गया था। पांच दिन पहले उसे सांस लेने में परेशानी होने पर परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। इसके बाद बच्चे को कैराना रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को बच्चे के ठीक होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।