फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: संपूर्ण समाधान दिवस में 113 शिकायतें आई, नौ का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 113 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से नौ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

शामली तहसील सभागार में जिलाधिकारी आलोक यादव और पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। यहां 67 शिकायतें आईं, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। दोनों अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच करने और समय पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संबंधी मामलों में संयुक्त टीम को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम सचिन राजपूत और सीएमओ डॉ. तृतीय कुमार सक्सेना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कैराना तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। यहां 25 शिकायती पत्र आए, जिनमें से चार का निस्तारण किया गया।
ऊन तहसील में मुख्य विकास अधिकारी बृजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां 21 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। एसडीएम ऊन दीपिका मेहर भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें