शामली। लखनऊ से जीतकर लौटे यूथ शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक तेजेंद्र निर्वाल सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
22 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक लखनऊ में यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के लिए प्रतियोगिता में यूथ शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी के मुकुल चौधरी ने दो सिल्वर मैडल, अनुराधा प्रजापति सिल्वर, अंजू गोल्ड, बिराज निर्वाल, संदीप चौधरी ने सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। जिले के खिलाड़ियों ने नौ पदक बटोरे। लखनऊ में प्रदेश के राज्यपाल रामनाइक द्वारा सम्मानित किया गया। शुक्रवार को यूथ शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी में पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों को भाजपा विधायक तेजेेंद्र निर्वाल द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके कोच संदीप मलिक, गौरव मलिक द्वारा बधाई दी गई।