फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबेकस चैप कार्याशाला का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में नया सवेरा चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से अबेकस चैंप कार्यशाला का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, सीओ सिटी अशोक कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। दिल्ली से आए देवेंद्र सिंह, रविद्र कौर ने अबेकस शिक्षा की पद्धति के बारे बताया। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष अमित मित्तल, डायरेक्टर्स सोनम तायल, रीमा गोयल, उद्योगपति मयंक जैन, डाक्टर विशाल तायल, रविंद्र कुमार, प्रतीक गर्ग, विकास शर्मा, अरविंद शर्मा, नरेश पंत, संदीप विश्वकर्मा, गौरव मित्तल, विशाल गोयल, नितिन गोयल, अंकित गुप्ता मौजूद रहे। छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


240 मरीजों की जांच
शामली। कमला कालोनी स्थित लायंस भवन में लायंस क्लब की ओर से आयोजित नेत्र शिविर का शुभारंभ डाक्टर मोहन लाल गुप्ता ने फीता काट कर किया। इस मौके पर 240 मरीजों की जांच गई। 110 मरीजों को मोतियाबिंद की शिकायत मिलने पर आपरेशन के लिए चयनित किया गया। डाक्टर अशोक सिंघल, डाक्टर अंशुल भारद्वाज ने मरीजों की जांच की। ब्लड प्रेशर की जांच डाक्टर सुशील संगल, ब्लड शुगर की जांच डाक्टर खुर्शीद अनवर के सहयोग से की गई। इस मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष अशोक मित्तल, नवीन जैन, नंद कुमार कंसल, मुकेश कुमार गर्ग, मोहित कुमार, रणधीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें