फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुलन बिगड़ने पर पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह से लौटते समय कुड़ाना रोड पर संतुलन बिगड़ने से बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को ले गए।
विज्ञापन

बुधवार रात को गांव कुड़ाना निवासी अंकित अपने एक साथी के साथ बाइक से मेरठ करनाल हाईवे स्थित किसी गांव में शादी समारोह में गया था। शादी समारोह से लौटते समय जब वे कुड़ाना रोड पर गांव सेंहटा से आगे पहुंचे तो उनकी बाइक अचानक असंतुलित हो गई और पुलिया से टकरा गई। हादसे में अंकित की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस कार्रवाई के बिना शव को अपने साथ ले गए। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई कराने से इंकार करते हुए शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें