फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत गोरखनाथ में धूमधाम से मनाया गया बालिका दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिकाओं को आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी
विज्ञापन

कांधला। संत गोरखनाथ चिल्ड्रन एकेडमी में राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, बालिकाओं को आत्मरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संत गोरखनाथ विद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में बालिकाओं के लिए विशेष तौर पर विभिन्न प्रकार के खेलकूद जैसे खो खो ,बैडमिंटन और दौड़ आदि की प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीकों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रंजना मित्तल ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की हमें बेटियों और बेटों को एक समान समझाना चाहिए। आज बेटियां किसी भी तरह से बेटों से कम नहीं हैं। बेटियां अपनी काबिलीयत के बलबूते पर हर क्षेत्र में अपनी योग्यता का लोहा मनवा रही हैं, बेटियां घर, समाज व राष्ट्र की शान हैं। छात्राओं व महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर देश में महिला उत्पीड़न पर रोक लगानी होगी। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती उषा मित्तल ,प्रबंधक क्षितिज मित्तल एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें