बीएसए ने बांटे कंबल
जलालाबाद। कस्बे के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने छात्रों के माता-पिता को कंबल बांटे। यह कम्बल स्कूल के शिक्षक शोभाराम, भूप सिंह, यशवीर, ममता आदि ने अपने खर्च पर मंगाए थे। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
गोशाला में की तहसीलदार ने जांच
जलालाबाद। गोशाला के नाम पर सरकारी संपत्ति हड़पने की शिकायत पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान शिकायत झूठी पाई गई। कस्बा निवासी अर्जुन ने जिलाधिकारी को शिकायत करते हुए बताया था कि कस्बे में कुछ लोग गोशाला बनाने के नाम पर सरकारी संपत्ति हड़पना चाहते हैं। शिकायत के बाद सोमवार को तहसीलदार अजय प्रताप सिंह राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन की जांच की। हालांकि इस दौरान शिकायत झूठी पाई गई। साथ ही अधिकारियों के बुलाने के बावजूद शिकायतकर्ता मौके पर नहीं आए। जांच के बाद टीम वापस लौट गई।