शामली। सपा के प्रदेश व्यापी सामाजिक विकास एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत गठित सपा कार्यकर्ता ओ की टीम को कैराना विधानसभा, थानाभवन और शामली विधानसभा के लिए सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर पंवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है। सोमवार को मुजफ्फरनगर रोड सपा कार्यालय में सपा पर्यवेक्षक मांगेराम कश्यप और सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने बताया कि 20 जनवरी तक कार्यक्रम विधानसभावार चलेगा। मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष मांगेराम मलिक, उमेश प्रधान एंव सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।