फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन के अवकाश के बाद बैंको में भारी भीड, एसपी ने किया निरिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। एसपी अजय कुमार ने सोमवार को कैराना में बैंकों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सोमवार दोपहर एसपी अजय कुमार ने कैराना में पानीपत-खटीमा राजमार्ग का पैदल भ्रमण किया। कई दिनों से हड़ताल और अवकाश के चलते आज खुले बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी हुई थी। इसी के चलते एसपी सबसे पहले केनरा बैंक में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच-पड़ताल की। कैमरों के साथ-साथ बैंकों में घुम रहे संदिग्धों से भी एसपी ने स्वयं पूछताछ की। इस दौरान एसबीआई बैंक में एक कैमरा खराब मिलने पर शाखा प्रबंधक ने एक सप्ताह के भीतर कैमरे को सही कराने की बात कही। उन्होंने शाखा प्रबंधकों के मोबाइल नंबर भी लिए और उन्हें बैंकों से अधिक कैश ले जाने वाले उपभोक्ताओं को पूर्ण सुरक्षा दिए जाने का आश्वासन दिया। वहीं, एसबीआई बैंक में दोपहर करीब 1 बजे निरीक्षण के दौरान एसपी अजय कुमार ने देखा कि बैंक के अंदर एक मां-बेटी काफी देर से नोटों की गड्डियां गिन रही थी। गड्डियां गिनते समय वे आस-पास के माहौल से भी बेखबर थी। एसपी ने थोड़ी देर तक मां-बेटी पर ध्यान देखा। इसके बाद वे अचानक उनके पास पहुंचे तथा नोटों से भरी प्लास्टिक की थैली और गड्डियों को छीन लिया। अचानक हुई छीनाझपटी से मां-बेटी सहम गई। इसके बाद एसपी ने उन्हें समझाया कि घबराने की जरूरत नहीं है। एसपी ने कहा कि बैंक में बैठकर बार-बार काफी देर तक नोट गिनना भी गलत है। इससे आपके ऊपर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग नजर बना सकते हैं।
विज्ञापन

जाम में फंसी एसपी की गाड़ी
नगर के शामली बस स्टैंड के निकट डग्गामारी की अव्यवस्थाओं के चलते लंबा जाम लग गया। इसी दौरान बैंकों का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी की गाड़ी भी तहसील गेट के निकट जाम की जद में आ गई। एसपी की गाड़ी को जाम में फंसा देख पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में किसी प्रकार उन्हें जाम से निकलवाया। यहां शाम तक भी जाम की स्थिति बनी रही, जिस कारण लोगाें को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें