संदिग्ध हालात में युवक लापता
झिंझाना। कसबे के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी सुखपाल का 27 वर्षीय पुत्र सूरज दो दिन पूर्व संदिग्ध हालात में गायब हो गया। वह दो दिन पहले घर से गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता न चलने पर पिता ने सोमवार को थाना झिंझाना में गुमशुदगी दर्ज कराई है। कस्बा इंचार्ज दरोगा विकास कुमार ने बताया की गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है।