गोगा जाहरवीर महाड़ी का भूमि पूजन
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव राझड़ में गोगा जाहरवीर महाड़ी का भूमि पूजन ग्राम प्रधान रोहताश, जिला पंचायत सदस्य सुनील चौधरी, समररानी भगतनी ने सामूहिक रूप से किया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पहले विधि विधान पूर्वक हवन पूजन कर पूजा अर्चना की गई। इसके बाद गोगा जाहरवीर महाड़ी के लिए श्रद्धालुओं ने नींव की खुदाई कर भूमि पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सुरेश, यशपाल, पप्पू मुखिया, कितेपाल, धनवीर, इकबाल, विनोद, राजू, जितेन्दर, पंकज, मोनू, विशाल, अमित, बिट्टू प्रदीप, मनोज, अनुज आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।