फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा -

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद आदि स्थानों पर हुए धार्मिक आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
शामली/ जलालाबाद। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर जिले के कई स्थानों पर बैंडबाजों और सुंदर झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। मोहल्ला नंदू प्रसाद स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर में भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ दिल्ली से वाल्मीकि समाज के समाजसेवी सुंदर सिंह टांक, मास्टर राजकुमार चंदेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व रथ में विराजमान भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने भगवान वाल्मीकि के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। मंदिर समिति के संरक्षक सोमदत्त गहलौत, श्यामलाल पाहिवाल, रामपाल पाहिवाल, पंडित प्रेमचंद धवन, अध्यक्ष देवेंद्र धीगान, मुख्य सचिव मनीष गहलौत, उपाध्यक्ष देवेंद्र बिड़ला, सुनील गहलौत, नरेश गहलौत, कोषाध्यक्ष राजकुमार, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष घनश्याम पार्चा, राजू डारिया, मुकेश धवन संयोजक प्रदीप टांक मायूस ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। शोभायात्रा का शहर में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर एवं जलपान से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक कवि प्रदीप टांक मायूस ने किया। कार्यक्रम में विजय संगल, रोबिन संगल, संदीप नामदेव, संजय गोयल, अजय बिंदल, रजनीश नामदेव, वैद्य उपेंद्र द्विवेदी, भाजपा एससी मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी विपिन चंदेल, दीपक, मुकेश तेश्वर, सुनील चंद्रा, संजय जैन, नरेश गहलौत, सोनू चावला आदि का सहयोग रहा। इस अवसर राजन पाहिवाल, हंसराज पारचा, जितेंद्र टांक, नीरज चंदेलिया, श्रवण कैशला, संजय मिठन, विजय पेंटर, विपिन, संतराम चावला, नंदू प्रसाद वाल्मीकि, सुशील चावला, अमित, सुदेश तेश्वर, धमेंद्र झंझोट, राकेश गहलौत, पुनीत पाहिवाल, बॉबी डारिया, संजू झंझट, नितिन आदि उपस्थित रहे।
जलालाबाद कस्बे के मोहल्ला आर्यनगर वाल्मीकि मंदिर से बृहस्पतिवार की शाम के समय महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक और सभासद बृजेश वाल्मीकि ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। शोभायात्रा में लव कुश, शिव पार्वती, लक्ष्मी नारायण, जगदंबा, हनुमान जी की कई झाकियां के अलावा प्राचीन अस्त्र शस्त्र अखाड़ा शामिल रहा। शेखर उपाध्याय के संचालन में तलवार, भाले, बर्छे, लाठी डंडों से प्राचीन अस्त्र और शस्त्र कला का प्रदर्शन किया गया। जलालाबाद के कीर्तन मंडलों द्वारा भजनों पर गुणगान किया। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर जैन मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर, रामलीला ग्राउंड, मोती बाजार, पचदरा, कुरैशी चौक, जामा मस्जिद, बोहरान
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर, नया बाजार, खेड़ा, बंबा चौक, खरादीयान, नीलगरान से कटहरा चौक पर पूर्व सभासद राकेश कुमार शर्मा, बाबी शर्मा, दिनेश मित्तल, पप्पू पाल, हरीश कुमार शर्मा, शशी पाल, राम पचिशिया, सोमी नारंग आदि ने शोभायात्रा का स्वागत कर हलवे का प्रसाद वितरित किया। शोभायात्रा महर्षि मंदिर पर आरती के साथ देर रात्री संपूर्ण हुई। शोभायात्रा का नगर में जगह-2 फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। रात्री में महर्षि वाल्मिकी मंदिर पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें राकेश उपाध्याय एंड पार्टी ने महर्षि वाल्मिकी का गुणगान करते हुए सुंदर सुंदर भजनों से भक्तिरस की धारा बहा दी। कार्यक्रम में डाक्टर गोपाल, मदन सैनी साधन सहकारी समिति चेयरमैन, डॉक्टर सोमनाथ, राहुल कुमार, शिव कुमार, विनोद सौदाई, श्यामलाल, सुरेश चंद, प्यारेलाल, राजू, सूरज, सावन, रवि कुमार, राजेश कुमार, अमरदीप, नथूराम चौधरी, संदीप बिडला, प्रमोद चंचल, रुपा चौधरी, तेजपाल पाहीवाल, डॉक्टर राजकुमार, सुलेख चंद, मुन्ना आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें