शामली। इंडिपेंडेट स्कूल एसोसिएशन जनपद शामली के समस्त पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि फीस डिफाल्टर स्टूडेंट्स को कोई भी विद्यालय अपने प्रवेश नहीं देगा।
बुधवार को सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल रेलवे तालाब रोड पर इंडिपेंडेट एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें वर्तमान शैक्षिक सत्र 2018-2019 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध जनपद शामली के विद्यालयों के समक्ष आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए विस्तृत चर्चा की। अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने बताया कि आरटीआई के तहत आने वाले पत्रों को कोई भी सीबीएसई विद्यालय गंभीरता से न लें। क्योंकि प्राइवेट स्कूल आरटीआई के तहत सूचना देने के लिए बाध्य नहीं है। फीस डिफाल्टर विद्यार्थियों द्वारा उत्पन्न की जाने वाली अनियमितताओं से अवगत कराने हेतु एवं इनके निस्तारण हेतु एक ज्ञापन जिलाधिकारी शामली को दिया गया।
बैठक में अजय संगल, चेतन मुंजाल, यशपाल पंवार, सूर्यवीर सिंह, निंकुज मित्तल, कमल गर्ग, चतुर्वेदी मलिक, राजीव शर्मा, अरुण अत्री, अंकुर राणा, महीपाल सिंह राणा, सुनील गोयल, राजीव गर्ग, लोकेश तोमर, रमेश चौधरी, देवेंद्र कुमार, प्रसन्न चौधरी, नितिन बंसल उपस्थित रहे। मौके पर सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल के प्रबंध तंत्र की ओर से अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, सचिव अर्पण सैनी, कोषाध्यक्ष चेतन मुजांल को बुके देकर सम्मानित किया गया।