फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षकों और शिक्षा माफियाओं पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने फर्जी शिक्षकों, भ्रष्ट नौकरशाहों और शिक्षा माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने, योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षकों को नियुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेश कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम केबी सिंह को सौंपा। कहा कि आज शिक्षा का गिरा स्तर चिंता का कारण बनता जा रहा है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र जैसी संस्थाएं औचित्यहीन हो गई है। शिक्षा अधिकारियों एवं शिक्षा माफिया की मिलीभगत से भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। केवल उत्तर प्रदेश में ही उच्च शिक्षण संस्थाओं में करीब 80 हजार फर्जी शिक्षक कार्य कर रहे हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एवं राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ऐसे फर्जी शिक्षकों को शिक्षा व्यवस्था से बाहर करने की बात कहकर इतिश्री कर लेते हैं। मौके पर रामकिशोर, अमित कुमार शर्मा, रामकुमार शर्मा, नासिर चौधरी, रमेशचंद, सागर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें