फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र में किया हंगामा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली।
शहर के मोहल्ला बनखंडी स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव होने के बाद महिला के परिजनों से सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा प्रदर्शन किया। उच्चाधिकारियों को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई।
मोहल्ला नोकुआ रोड स्थित कृष्णा नगर निवासी विजय की पत्नी रीतू को प्रसव पीड़ा होने पर बनखंडी मोहल्ला स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। वहां रीतू ने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि रीतू को अस्पताल पहुंचाने वाली आशा ने उनसे एक हजार रुपये सुविधा शुल्क लिया। इस बारे में विजय ने बजरंग दल कार्यकर्ता विशाल सहित अन्य लोगों को सूचना दी, जिसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा प्रदर्शन किया। इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान विशाल, अंकित, राजू, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस लोगों को किया जिलाबदर
शामली। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 10 लोगों को जिला बदर घोषित किया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि गांव हसनपुर लुहारी निवासी अनीस उर्फ भूरा, खुर्शीद उर्फ गुड्डा, नफीस, शौोकीन उर्फ मोटा, कांधला निवासी आशुतोष और अहसान, गांव लिलौन निवासी शिवा कालखंडे, गांव खानपुर निवासी मांगा उर्फ राहुल और गांव सुन्ना निवासी संकित उर्फ छोटू को जिला बदर घोषित किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें