शामली/थानाभवन।
भारतीय जीवन बीमा निगम ने शहर शामली में जिला कार्यालय व थानाभवन कस्बा स्थित मिनी कार्यालय पर एलआईसी की 62वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। अधिकारियों ने निगम की उन्नति और आगे की कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला।
शामली जिला कार्यालय पर कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा प्रबंधक नरदेव सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने गोष्ठी के माध्यम से निगम की उन्नति पर प्रकाश डाला और निगम की आगे की कार्य योजनाओं को बताया। सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने निगम को और अधिक ऊंचाई तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रबंधक ने बताया कि एक सितंबर से सात सितंबर तक बीमा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान ब्रजमोहन, गिरीश कुमार, जय प्रकाश शर्मा, देवेंद्र कुमार, अंजुम, प्रवेज आदि रहे। वहीं, थानाभवन मिनी कार्यालय पर लोगों को ऑफिस इंचार्ज विनय कुमार गौतम ने एलआईसी की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। मौके पर विकास अधिकारी अनिल शर्मा, विनय कुमार, आशीष अग्रवाल, नाथीराम, अभय, सुधीर सैनी उपस्थित रहे।